
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के अशदार गली में भारतीय सेना, पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया है।
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एक AK राइफल और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया है, जबकि दूसरे आतंकी की तलाश जारी है।
यह ऑपरेशन युसमर्ग के ऊपरी हिस्से में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया था, जहां छिपे हुए आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी की थी।