
इजरायली मीडिया चैनल 14 के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुज्तबा खामेनेई ने 28 फरवरी को अपने पिता की मृत्यु के बाद पद संभाला था, लेकिन तब से वे सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं और केवल लिखित बयान जारी कर रहे हैं।
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने स्वीकार किया है कि उनसे सीधे संपर्क करना मुश्किल है, जबकि जुलाई में अल-हदाथ ने दावा किया था कि खामेनेई ईरान में नहीं हैं।