यूक्रेन ने रूस पर सैकड़ों ड्रोन से हमला किया, जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हुई, जबकि रूस के जवाबी हमले में यूक्रेन में 5 लोग मारे गए।
रूसी मिसाइल हमले में भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल की आर्सेलर मित्तल ग्रुप की फैक्ट्री को नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद वहां काम आंशिक रूप से रोक दिया गया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने रातभर में यूक्रेन के 822 ड्रोन नष्ट किए, जिनमें से करीब 600 ड्रोन मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे।