
दतिया के श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन के दौरान मंदिर के एक सहायक प्रबंधक से बहस के बाद पुराने सेवक बंटू मिश्रा की सीने में दर्द से मौत हो गई।
परिजनों ने सहायक प्रबंधक पर बहस करने और विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
पीठ के ट्रस्टी डीएस चंदेल ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक अनुशासनात्मक समिति गठित करने की बात कही है।