गुजरात के भावनगर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गणेश बरैया ने KBC 18 में हिस्सा लिया, लेकिन 3 लाख रुपये के सवाल का गलत जवाब देकर वे 25,000 रुपये ही जीत सके।
डॉ. गणेश ने बताया कि बचपन में एक सर्कस ग्रुप ने उनके पिता को उनके बदले 5 लाख रुपये देने का ऑफर दिया था, जिसे उनके पिता ने ठुकरा दिया था।
महज 5 किलोमीटर दूर स्कूल जाने के लिए उनके पिता उन्हें रोज कंधे पर बैठाकर ले जाते थे, और आज वे अपनी मेहनत से दुनिया के सबसे छोटे डॉक्टर बने हैं।