नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और ग्लेशियर फटने की घटना ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के तहत बने ग्यिरोंग लैंड पोर्ट को पूरी तरह तबाह कर दिया है।
इस आपदा में तिब्बत को काठमांडू से जोड़ने वाली प्रस्तावित रेलवे लाइन और हिमालयी क्षेत्र में स्थित चीन के करीब 90 इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स, जिनमें 17 रेलवे और 13 बांध शामिल हैं, प्रभावित हुए हैं।
विशेषज्ञों ने अब 1,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इन संवेदनशील इलाकों में भविष्य की परियोजनाओं की व्यावहारिकता पर सवाल उठाते हुए निर्माण कार्यों पर पुनर्विचार करने की मांग की है।