महाराष्ट्र FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को पान मसाला से जुड़े सरोगेट विज्ञापनों के मामले में नोटिस भेजकर उनसे ब्रांड से जुड़ाव पर जवाब मांगा है।
FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने चेतावनी दी है कि यदि अभिनेताओं के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, तो खाद्य सुरक्षा और मानक कानून, 2006 के तहत 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विभाग का मानना है कि ये अभिनेता चबाने वाली इलायची के नाम पर प्रतिबंधित पान मसाला उत्पादों का प्रचार कर रहे हैं, जो नियमों का उल्लंघन है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।