
पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आईसीसी और बीसीसीआई से अपील की है कि भारतीय खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम दिया जाए और उन्हें लगातार न निचोड़ा जाए।
गावस्कर ने जोर देकर कहा कि जब तक घरेलू क्रिकेट और रणजी ट्रॉफी को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी, तब तक विश्व स्तरीय खिलाड़ी तैयार नहीं हो सकते।
उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फॉर्मेट और आईपीएल नीलामी की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे टूर्नामेंट की लय बिगड़ती है।