दिल्ली के 15 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी वंदन अलंकार सवाई ने ऑनलाइन मुकाबले में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर सबको चौंका दिया है।
सरदार पटेल विद्यालय के 10वीं कक्षा के छात्र वंदन ने चार में से तीन बाजियां जीतीं, लेकिन जीत के बाद उन्होंने कोई जश्न नहीं मनाया और इसे सामान्य घटना माना।
वंदन की मां माधुरी ने बताया कि उन्हें पहले लगा कि शायद कार्लसन से 'माउस स्लिप' हुई होगी, लेकिन बाद में रिकॉर्ड चेक करने पर बेटे की बड़ी उपलब्धि का पता चला।