
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपने 100 साल पूरे होने पर दिसंबर 2027 से 2028 तक पूरे साल चलने वाले शताब्दी समारोह की तैयारी कर रहा है।
इस ऐतिहासिक जश्न के दौरान बीसीसीआई भारत इलेवन और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड इलेवन के बीच एक विशेष मुकाबला आयोजित कराने की योजना बना रहा है।
इस संभावित मैच को रोमांचक और यादगार बनाने के लिए बोर्ड इसे वनडे फॉर्मेट में आयोजित करने पर विचार कर सकता है।