मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, जबकि 109 लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
पुलिस ने मामले में लाइसेंसी ठेकेदारों समेत 30 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है और अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
राज्य सरकार ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया है।