
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की बैठक के बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है, जिससे बैंकिंग सेवाएं सामान्य रहेंगी।
बैठक में सप्ताह में 5-डे वर्किंग की मांग पर विचार करने के लिए एक हाई-लेवल कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है। लंबित मुद्दों पर बातचीत जारी रखने पर भी सहमति बनी है।
यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि कमेटी और सरकार के साथ बातचीत में ठोस समाधान नहीं निकला, तो वे 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।