केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 'चिकन्स नेक' कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए एक विशेष ट्रायंगुलर सिक्योरिटी ग्रिड बनाने का ऐलान किया है।
शाह ने सिलीगुड़ी में 189 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न प्रशासनिक और आवासीय परियोजनाओं का उद्घाटन किया और धुबरी, किशनगंज व चोपड़ा में तीन नए मिलिट्री गैरीसन स्थापित करने की जानकारी दी।
यह सुरक्षा ग्रिड निगरानी और प्रशासनिक नियंत्रण को मजबूत करेगा, जबकि क्षेत्र में सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए 'तीस्ता प्रहार' जैसी सैन्य कवायदें लगातार जारी रखी जा रही हैं।