
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर प्रदेश के विंध्य क्षेत्र और पूर्वी तराई के जिलों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
शनिवार को लखीमपुर खीरी में सर्वाधिक 72.4 मिमी, चित्रकूट में 65 मिमी और प्रयागराज में 61.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी यूपी में बारिश के कमजोर रहने के संकेत हैं।
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले 48 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा, जिससे मध्य यूपी के कुछ जिलों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।