बलूचिस्तान के बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तान के पशिन जिले में स्थित सरानन पुलिस स्टेशन पर कब्जा कर लिया और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को खदेड़कर पूरी चौकी को बम से उड़ा दिया।
बलूच नेता मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना का वीडियो साझा किया, जिसमें लड़ाके इमारत को नष्ट करने से पहले वहां से लूटे गए हथियारों के साथ गश्त करते दिख रहे हैं।
यह हमला बलूच विद्रोहियों द्वारा 11 अगस्त को बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान करने, अपना झंडा जारी करने और संसद के गठन की घोषणा करने के बाद हुआ है।