
संतुलित आहार में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और बीन्स शामिल करने तथा प्रोसेस्ड फूड व जंक फूड से दूरी बनाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
रोजाना पैदल या साइकिल चलाकर शरीर को एक्टिव रखने और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से वजन नियंत्रित रहता है और मांसपेशियों की ताकत बनी रहती है।
नियमित रूप से 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लेने, तनाव कम करने तथा धूम्रपान और शराब का सेवन सीमित करने से उम्र बढ़ाई जा सकती है।