
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मणिपुर के थौबल थाने में UAPA के तहत दर्ज दो मामलों में वांछित आरके रेगन सिंह उर्फ गांधी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का सक्रिय सदस्य है, जो फर्जी पहचान छिपाकर यूसुफ सराय इलाके में रह रहा था।
दिल्ली पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए एम्स और यूसुफ सराय में तलाश कर संदिग्ध को पकड़ा और आगे की कार्रवाई के लिए मणिपुर पुलिस को सौंप दिया।