
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच भारत में होने वाली पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने से मना कर दिया है।
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष मोहियुद्दीन अहमद वानी ने एशियाई हॉकी फेडरेशन से टूर्नामेंट या पाकिस्तान के मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने का अनुरोध किया है।
यह फैसला दोनों देशों के बीच मौजूदा संवेदनशील द्विपक्षीय स्थिति और सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।