
विमेंस हॉकी जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
पूजा मलिक ने मैच में सर्वाधिक तीन गोल किए, जबकि सानिका माने, मधु सिदार, सुप्रिया और ऐंद रोशनी ने दो-दो गोल दागे।
डिफेंडिंग चैंपियन भारत अब 12 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया और कोरिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा।