
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली, लखनऊ, पटना और गुवाहाटी समेत देश कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया।
गुवाहाटी में प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेड पार करने की कोशिश करने पर असम कांग्रेस चीफ गौरव गोगोई समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।
प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बिहार में पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई जगह नेताओं को हिरासत में लिया गया।