रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर मरात खुसनुलिन ने भारत के साथ एक डायरेक्ट रेलवे लिंक स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है ताकि समुद्री मार्गों के जोखिम को कम किया जा सके।
इस प्रस्तावित रेल रूट के लिए तुर्कमेनिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होकर गुजरने वाले वैकल्पिक रास्तों पर विचार किया जा रहा है।
यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब मार्च की शुरुआत से ही होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा गया है और मध्य पूर्व में संघर्ष जारी है।