
मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल के मध्य चरण में 23 से 24 सितंबर तक सेवा तीर्थ में कैबिनेट मंत्रियों के लिए दो दिवसीय चिंतन बैठक आयोजित कर रही है.
इस बैठक का मुख्य फोकस मंत्रालयों के कामकाज, सरकारी योजनाओं की प्रगति, और जमीन पर उनके असर की समीक्षा करना है.
मंत्रियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर योजनाओं के क्रियान्वयन और डिलीवरी सिस्टम को बेहतर बनाने के उपायों पर मंथन कराया जाएगा.