Lava International ने भारत के पहले पॉप-अप मैकेनिज्म और 1.69 इंच की TFT डिस्प्ले वाले Probuds Xplore 25° इयरबड्स 1,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किए हैं।
इन इयरबड्स में 50 घंटे का प्लेबैक टाइम, 35ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड, Quad Mic के साथ ENC टेक्नोलॉजी और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 दिया गया है।
ये इयरबड्स Cosmic Black, Charcoal Grey और Ivory White रंगों में उपलब्ध हैं और इनमें IPX4 स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।