
अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा जौहर करने वाली राजपूत महिलाओं को 'कायर' बताने वाले बयान पर राजस्थान में करणी सेना की महिला विंग ने कड़ा विरोध जताया है।
करणी सेना की कीर्ति राठौड़ ने स्वरा को इतिहास का होमवर्क करने की सलाह दी और कहा कि रानी पद्मावती ने 16 हजार क्षत्राणियों के साथ बलिदान दिया था।
विवाद बढ़ने पर स्वरा भास्कर ने सफाई दी है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और उन्होंने कभी भी रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा।