एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और कंटेंट क्रिएटर श्रेया कालरा ने नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप' के 27वें एपिसोड में अपने बचपन के यौन शोषण का दर्दनाक खुलासा किया है।
शिवांगी ने बताया कि उनके एक मुंह-बोले मामा ने कार सिखाने के बहाने और घर पर अकेले पाकर उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी।
श्रेया कालरा ने खुलासा किया कि 13 साल की उम्र में उनके एक चचेरे भाई ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी, जिसे उन्होंने अब तक अपने परिवार से छिपाकर रखा था।