
दिल्ली के कंझावला थाने में बीजेपी के मुंडका विधायक गजेंद्र दराल और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 10 सितंबर की रात वोटर लिस्ट चर्चा के बहाने बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई, जातिसूचक शब्द कहे गए और बंधक बनाया गया।
पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की कई धाराओं के साथ-साथ आयुध अधिनियम और एससी-एसटी एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी है और पार्टी ने दोनों पक्षों को नोटिस भेजा है।