
एशियन गेम्स की पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले भारतीय रोवर सतनाम सिंह और सलमान खान टीम में आखिरी समय के बदलाव से नाखुश दिखे।
खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन नए इवेंट में उतारा गया जिससे भारत का गोल्ड जीतने का मौका प्रभावित हुआ।
दूसरी ओर, रोइंग फेडरेशन के अध्यक्ष बालाजी मराडापा ने खराब मौसम और विदेशी कोच की सलाह का हवाला देते हुए इन बदलावों का बचाव किया।