
महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच गुरुवार, 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।
भारतीय महिला टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रही है, जबकि बांग्लादेश ने अपने 3 लीग मैचों में से एक मैच गंवाया है।
मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगा और मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा, जिसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर लाइव देखा जा सकता है।