
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों और भारत से जुड़े ऑपरेटरों की उड़ानों पर अपने हवाई क्षेत्र में लगी पाबंदी को 24 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिया है।
पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार इस प्रतिबंध के दायरे में सैन्य उड़ानें भी शामिल हैं, जिसे पहली बार अप्रैल 2025 में लगाया गया था।
इस पाबंदी के कारण भारतीय एयरलाइंस को यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाली उड़ानों के लिए लंबे मार्ग अपनाने पड़ रहे हैं, जिससे परिचालन लागत बढ़ गई है।