
हरियाणा में 15 से 21 साल की 61.5% लड़कियां घरेलू काम के कारण पढ़ाई छोड़ रही हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 41.6% है.
इसी आयु वर्ग के 55.1% लड़कों ने पढ़ाई छोड़ने की वजह आर्थिक तंगी बताई है.
रिपोर्ट के अनुसार, 15 से 29 वर्ष की 49.9% महिलाएं NEET (Not in Education, Employment and Training) कैटेगरी में हैं, जिनमें 94.1% ने घरेलू जिम्मेदारियों को कारण बताया.