
मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन के बाहर एक पिता ने पत्नी से विवाद के बाद अपने 9 महीने के मासूम बच्चे को स्काईवॉक से नीचे फेंक दिया।
घटना रविवार 25 अक्टूबर की रात करीब 8 बजकर 10 मिनट की है, जिसमें गंभीर रूप से घायल बच्चे को सायन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आरोपी पिता जाफर शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।