
संसदीय स्थायी समिति की बैठक में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो तकनीकी दिक्कतों के कारण गलती से डिलीट होने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी है।
समिति के चेयरमैन और भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री का कंटेंट रात 12:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक गायब था, जो कि एक बेहद गंभीर मामला है।
संसदीय समिति ने मांग की है कि मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग खुद इस मामले में माफी मांगें, अन्यथा कंपनी से सेक्शन 79 के तहत मिलने वाली सेफ हार्बर सुरक्षा वापस ले ली जाएगी।