अभिनेत्री बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि उनके द्वारा खरीदे गए एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट के नए कंटेनर में छोटे-छोटे कीड़े मिले हैं।
बिपाशा ने महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बिपाशा आखिरी बार 2020 की वेब सीरीज 'डेंजरस' में नजर आई थीं और 2015 की फिल्म 'अलोन' के बाद से वह बड़े पर्दे से दूर अपनी फैमिली लाइफ पर ध्यान दे रही हैं।