
उत्तर प्रदेश के शामली में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी सुधाकर सिंह और लिपिक सद्दाम को रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया है।
छापेमारी के दौरान आरोपी अधिकारियों के कार्यालय और आवास से करीब 65 लाख रुपये की भारी नकदी और पट्टा कराने के नाम पर 1,85,000 रुपये की रिश्वत मिलने की बात सामने आई है।
फिलहाल एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों को थाना आदर्श मंडी ले जाकर पूछताछ कर रही है और बरामद रकम के स्रोत की जांच जारी है।