
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर 2026 को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है.
पार्टी ने मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी को रेजीनगर सीट से और मिलन प्रधान को नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार बनाया है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन उम्मीदवारों के नामों के प्रस्तावों को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी है.