
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित शीर्ष खुफिया एजेंसी SBU के मुख्यालय पर ड्रोन से हमला किया, जिसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए हैं।
राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया कि ड्रोन को विशेष रूप से वोलोडिमिर्स्का स्ट्रीट स्थित SBU प्रमुख के कार्यालय की ओर निर्देशित किया गया था, जो सेंट सोफिया कैथेड्रल के सामने है।
हमले के बाद जेलेंस्की ने SBU प्रमुख ओलेक्सांद्र पोकलाद को रूस के खिलाफ ठोस जवाबी कार्रवाई तैयार करने का निर्देश दिया है, जिसके लिए यूक्रेनी सेना भी सहयोग करेगी।