
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भारी बारिश और जलभराव की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार यह अवकाश 28 सितंबर 2026 को नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों पर लागू रहेगा।
यह आदेश जिले के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा सीबीएसई और आईसीएसी बोर्ड से संचालित सभी हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों पर लागू होगा।