बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 'मेरा विद्यालय, मेरा स्वाभिमान' पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे एनआरआई, एनजीओ और पूर्व छात्र सरकारी स्कूलों को गोद ले सकेंगे।
समिति 146 प्लस टू मॉडल स्कूलों में जेईई और नीट की निःशुल्क संध्याकालीन कोचिंग शुरू करेगी और 15 अगस्त से ऑनलाइन इंटरएक्टिव लर्निंग लागू होगी।
राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों में चयनित संविदा शिक्षकों को कॉलेज आवंटित कर दिए गए हैं, जिन्हें 10 अगस्त तक योगदान करने का निर्देश दिया गया है।