
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने हॉन्ग कॉन्ग को 28 रनों से हरा दिया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 6 ओवरों में 135 रन बनाए, जिसमें कप्तान मैक्स ब्रायंट ने 13 गेंदों में 56 रनों की तूफानी पारी खेली।
जवाब में हॉन्ग कॉन्ग की टीम कप्तान यातिम मुर्तजा के 32 और नसरुल्ला राणा के 30 रनों के बावजूद 107 रन ही बना सकी।