श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शुरू हुआ टेस्ट मैच भारत के क्रिकेट इतिहास का 600वां टेस्ट मैच है, जिससे भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला तीसरा देश बन गया है।
इंग्लैंड 1097 टेस्ट मैचों के साथ सूची में शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 883 टेस्ट मैचों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।
भारत ने अब तक खेले गए 599 टेस्ट मैचों में 186 जीत हासिल की हैं, 188 मैचों में हार का सामना किया है और 224 मैच ड्रॉ रहे हैं।