
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभय एस ओका ने एसआईआर और चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आयोग के पास यह तय करने का अधिकार नहीं है कि कौन भारतीय नागरिक है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एसआईआर को लेकर इंडिया गठबंधन और कॉकरोच जनता पार्टी ने मोर्चा खोल रखा है, जबकि राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने भी शीर्ष अदालत में याचिकाएं दायर की हैं।
चुनाव आयोग के खिलाफ दायर इन याचिकाओं पर 15 अक्टूबर को सुनवाई होने की संभावना है, जिसे लेकर एससी की वेबसाइट पर तारीख अपडेट की गई है।