
यूजीसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एलाइड और हेल्थ केयर एजुकेशन के तहत मास्टर्स ऑफ फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी के नियमों में बदलाव किया है।
अब इन दोनों डिग्रियों को सामान्य नाम से नहीं बल्कि तय स्पेशलाइजेशन के साथ दिया जाएगा, जिसके लिए एमपीटी में 8 क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार नए ढांचे के तहत कुल 33 नए और 21 एलाइड तथा हेल्थ केयर यूजी-पीजी डिग्री प्रोग्राम को अपडेट किया गया है।