
15 अक्टूबर से 2000 रुपये से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर MDR चार्ज लगने की घोषणा के बाद ऐसी खबरें थीं कि RBI ने बैंकों को ATM फुल रखने का निर्देश दिया है।
PIB फैक्ट चेक ने इन खबरों को 'FAKE' करार देते हुए कहा है कि RBI या वित्त मंत्रालय ने बैंकों को ATM का स्टॉक फुल रखने का कोई निर्देश नहीं दिया है।
सरकार ने लोगों को ऐसी किसी भी खबर पर भरोसा न करने और संदेह होने पर PIB फैक्ट चेक से पुष्टि करने की सलाह दी है।