रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर मैरी कॉम का शो में सफर खत्म हो गया है और उन्हें घर से बेघर होना पड़ा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के अनुसार कम वोट मिलने के कारण मैरी कॉम को इस हफ्ते 'वीकेंड का वार' एपिसोड में बाहर किया जाना बताया जा रहा है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
इस हफ्ते 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड को सलमान खान की जगह निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं क्योंकि सलमान कुछ कमिटमेंट्स के चलते इस हफ्ते शो होस्ट नहीं कर पाएंगे।