
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,200 रुपये बढ़कर 1,63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 5,000 रुपये बढ़कर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
पिछले 48 घंटों में चांदी की कीमतों में कुल 15,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कि 15 हफ्तों का उच्चतम स्तर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स में गिरावट और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के खतरों के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की ओर रुख किया है।