ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है और वहां से आवाजाही केवल ईरानी नौसेना की मंजूरी से ही संभव है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के दावों को गलत बताते हुए कहा कि 20 से ज्यादा युद्धपोत और हजारों सैनिक वहां तैनात हैं और रास्ता पूरी तरह खुला है।
सेंटकॉम ने स्पष्ट किया कि हालिया ईरानी हमलों में कोई भी अमेरिकी विमान नष्ट नहीं हुआ है और सभी मिसाइलों व ड्रोन्स को सफलतापूर्वक रोक दिया गया था।