अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को जेल से प्रयागराज ले जाते समय उनके काफिले में शामिल निजी वाहनों द्वारा टोल बैरियर तोड़ने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
आरोप है कि 8 अगस्त को अली के काफिले के पीछे चल रही 21 गाड़ियों ने टोलकर्मियों को धमकाया और उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।
प्रतापगढ़ और प्रयागराज के टोल प्रबंधकों की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले और गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहनों की पहचान कर ली है।