
साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं Citizen Lab और Confiant ने खुलासा किया है कि इजरायली डिजिटल विज्ञापन एजेंसी Discover Tech विज्ञापनों के जरिए दुनिया भर में जासूसी कर रही थी.
यह कंपनी Google और Yandex जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए 1.20 लाख से ज्यादा वेबसाइट्स और 75 हजार ऐप्स पर रोजाना एक करोड़ से अधिक विज्ञापन चला रही थी.
इस जासूसी नेटवर्क की पहुंच पेंटागन, संयुक्त राष्ट्र और नाटो जैसे संगठनों तक थी, जिसके बाद Google सहित कई टेक कंपनियों ने इस फर्म को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।