
ओप्पो के नए स्मार्टफोन K14 Plus की बिक्री फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के पहले दिन से भारत में शुरू हो गई है।
इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की दमदार बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स चिपसेट दिया गया है।
फोन के 6GB+128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, जिसपर सेल के दौरान 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।