ASUS ने अपना प्रीमियम लैपटॉप Zenbook S14 (UX5406AA) लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,79,990 रुपये रखी गई है।
इसमें Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर, 32GB RAM और 1TB SSD के साथ 14-इंच का 3K OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है।
सिर्फ 1.2 किलोग्राम वजनी इस लैपटॉप में Ceraluminum बिल्ड और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ 4-स्पीकर वाला डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम मिलता है।